Saturday, July 27, 2024

नोएडा के दो मेट्रो स्टेशन के पास से महिला व पुरूष का मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना सेक्टर-39 के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तथा थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस को एक महिला व पुरूष का शव मिला है। इसके अलावा पुलिस ने दो शव यमुना नदी से तथा शौचालय के पास से बरामद किया है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पासएक अज्ञात नेपाली महिला का शव पुलिस को मिला है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बोटैनिकल गार्डन के पास एक अज्ञात महिला डिवाइडर पर बेहोशी की हालत में पड़ी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला नेपाल देश की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

 

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-59 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को बात पता चला है कि मृतक रिक्शा चालक था। पुलिस को शक है कि धूप लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के यमुना नदी में एक 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव पुलिस को मिला है।

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक सूचना के आधार पर यमुना नदी से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव नदी में पीछे से बहकर आया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना पर सेक्टर-8 के सामने बने शौचालय के बाहर एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है। वह कुर्ता पैजामा पहने हुए हैं। उसके पास से एक काला बैग मिला है, जिसमें घरेलू कपड़े आदि है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई जाहीरा चोट नहीं है। वहीं लोगों में चर्चा है कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,355FollowersFollow
83,303SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय