Friday, May 16, 2025

रेलवे ठेकेदार के घर करीब एक करोड़ की संपत्ति की चोरी, मचा हड़कंप

किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस को चिंता में डाल दिया है। एनएच-27 पर स्थित रेलवे ठेकेदार आरएन चौधरी के घर से शातिर चोरों ने करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति की चाेरी कर ली। चोरी की यह वारदात उस समय हुई, जब गृहस्वामी बेंगलुरु में थे और घर बंद था। चोरों ने बड़ी चतुराई से वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले उन्होंने घर के सीसीटीवी कैमरों को कपड़ों से ढक दिया। चोरी के बाद वे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान न हो सके।

रविवार को आरएन चौधरी के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। कर्मचारियों ने तुरंत गृहस्वामी को सूचित किया और सदर थाने में इसकी जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोर 20 लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हो गए। चुराई गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। यह घटना सदर थाना के बिल्कुल नजदीक की है, जो पुलिस के लिए और भी बड़ी चुनौती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय