Saturday, April 19, 2025

मेरठ में 17 दिन से लापता किशोरी का शव नाले में मिला, परिजनों का बुरा हाल

मेरठ। कलियागढ़ी से 20 जनवरी को लापता हुई किशोरी का शव नाले में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि काफी तलाश करने के बाद किशेारी का कोई पता नहीं चल सका था। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

 

मेरठ के कालिया गढ़ी निवासी किशोरी की कीर्ति पैलेस नाले में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी 20 जनवरी से घर से लापता थी। किशोरी का बुरी तरह से गल गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

मेडिकल के कालिया गढ़ी निवासी एमके राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी जानवी 20 जनवरी की सुबह  करीब 11 बजे सुबह घर से दुकान पर कुछ खाने का सामान लेने गई थी। वापस घर नहीं आई।

 

परिजनों ने पुलिस चौकी कीर्ति पैलेस पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को लोगों ने नाले में एक शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। किशोरी का शव मिलने की जानकारी पर जानवी के परिजन मौके पर गए तो उसकी पहचान हो गई।
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जिस तरह से नाले में लाश मिली है, उससे किशोरी के साथ  दरिंदगी किए जाने के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ के जामिया रेजिडेंसी में स्कूटी-बाइक सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत का माहौल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय