Sunday, April 20, 2025

नोएडा के सोसाइटी के कचरे में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। नोएडा की एक सोसाइटी के कचरे में एक नवजात का शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।आसपास के सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। किसने इस नवजात का शव कचरे में रखा है, पुलिस संजीदगी से इसकी जांच कर रही है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-107 स्थित एटीएस वन हमलेट सोसाइटी में रखे डस्टबीन पर कुछ परिंदे मंडरा रहे थे। संदेह होने पर सिक्योरिटी गार्ड ने डस्टबीन में जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु का शव डस्टबीन में पड़ा हुआ था। सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना तुरंत सोसाइटी के पदाधिकारी को दी।

 

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इस मामले का खुलासा करने के लिए सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

 

पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अस्पताल और क्लिनिक के ज़च्चा बच्चा वार्ड के रजिस्टर चेक किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में मसाज थेरेपी के नाम पर अश्लील फोटो खींचकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, युवती फरार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय