Sunday, May 11, 2025

ललितपुर में लहूलुहान हालत में नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

ललितपुर। जिले ग्राम गड़िया में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में 10 फिट गहरे नाले में मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मृतक युवक पत्नी के साथ बुधवार को रिश्तेदार के घर तेहरवीं में गया था।पुलिस हत्या कर शव फेंकने की आंशका पर जांच पड़ताल में जुट गई है।

जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुरा निवासी 45 वर्षीय नन्दलाल पुत्र चैनु बुधवार को ग्राम गड़िया में साढ़ू के यहां तेहरवीं में पत्नी के साथ गया था। शाम को वह कस्बा बांसी की बात कहकर चला गया। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। गुरुवार को सुबह का उसका शव गड़िया मार्ग पर तिगैला मोहल्ला स्थित पुलिया के नीचे 10 फिट गहरे नाले में पड़ा मिला। मृतक के सिर में गम्भीर चोटों के निशान पाए गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया। मृतक युवक के परिजनों में इस खबर से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है।

बार थानाध्यक्ष हरिशंकर चन्द्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या की आशंका पर जांच पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय