Friday, October 18, 2024

मेरठ में खाली प्लॉट में पड़ा मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गढ़ रोड स्थित एपेक्स कॉलोनी में एक युवक का शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने शव की जांच-पड़ताल की। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, थाना भावनपुर पुलिस को आज सुबह एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि एपेक्स कॉलोनी में खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सूचना मिलने की बाद थाना भावनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। साथ ही घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या पीट-पीट कर की गई है और शव को प्लॉट में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान पकंज के रुप में हुई है। पकंज नोएडा स्थित एक कंपनी में कर्मचारी था। पंकज पिछले करीब दो साल से अपने परिवार के साथ यहीं फ्लैट में रह रहा था।

 

बताया जा रहा है कि फिलहाल उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई है।शुरुआती छानबीन के आधार पर जांच कर रही पुलिस का कहना है कि “प्रथम दृष्टया मामला हत्या प्रतीत हो रहा है। मामले में युवक के परिजनों को सूचना दी गई। यह भी पता चला है कि कल पंकज का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस उन लोगो का पता कर रही है जिनके साथ पंकज का विवाद हुआ था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय