Saturday, May 17, 2025

देवबंद में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव दुगचाड़ा के जंगल में अमरुद के पेड़ से एक युवक का लटका हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव दुगचाड़ा में खेतों पर काम करने जा रहे किसानों ने खेत में लगे अमरुद के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। जिससे सनसनी मच गई। किसानों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का उतरवाते हुए उसकी पहचान कराई तो युवक निकट के गांव साल्हापुर निवासी विक्रम(25) पुत्र ब्रह्म सिंह निकला। पुलिस ने घटना स्थल से ही परिजनों को जानकारी देते हुए उन्हें मौके पर बुलवाया। जिसके बाद शव का पंचनामा कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हालांकि परिजनों ने कार्रवाई को कोई तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा गृह क्लेश के चलते विक्रम ने आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय