Monday, February 24, 2025

फिरोजाबाद में चारपाई पर मिला वृद्ध का शव, ईंट से कूंचकर हत्या

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को एक वृद्ध का शव चारपाई पर पड़ा मिला है। वृद्ध की ईंट से कूंचकर हत्या की गई है, उसके चेहरे पर चोटों के निशान है। मृतक अपने धेवते और उसकी पत्नी के पास रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव डिवायची सूरजपाल (80) पुत्र स्व.रामचंद्र अपने धेवते सूरज व उसकी पत्नी के साथ रहते थे। वह घर के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। रविवार सुबह वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके चेहरे पर चोटों के निशान थे यह देख धेवता सूरज हैरान रह गया। चीख पुकार मचने पर आस—पास के लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। वही फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक वृद्ध पर कोई पुत्र नहीं था जिस कारण वह अपने बेटी के बेटे (धेवते) सूरज व उसकी पत्नी के साथ रहता था। एएसपी ग्रामीण रण विजय सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

इस सम्बंध में एएसपी ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि वृद्ध का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लिया है। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान है। मौके से साक्ष्य एकत्रित किए है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी नजदीकी व्यक्ति का इसमें हाथ है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय