Monday, April 28, 2025

कासगंज में फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, लड़के के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

 

कासगंज। जिले में प्रेमी-प्रेमिका का शव फंदे से लटका मिलने पर हडकंप मच गया। प्रेमी का शव गांव के बाहर आम के बाग में फंदे पर लटका मिला, जबकि प्रेमिका अपने ही घर में फंदे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल मामला कासगंज के कोतवाली अमांपुर क्षेत्र के अर्जुनपुर कदीम गांव का है। जहां गांव के रहने वाले ब्रजेश साहू और पिंकी शाक्य में 1 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन जाति अलग होने के कारण पिंकी अपने परिजनों को ब्रजेश से शादी करने की बात नहीं बता रही थी।

[irp cats=”24”]

लड़के का भाई बोला- लड़की के घरवालों ने डराया-धमकाया

लड़के के भाई कौशल ने बताया, “मैं और मेरा भाई दोनों एक ही कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहे थे। कल मेरा भाई घर आया था। शाम को लड़की के भाई और दो चाचा मेरे घर आए थे। वे ब्रजेश को बुलाकर अपने घर ले गए थे। वहां उन्होंने उसे धमकाया था और स्टांप पेपर पर कुछ लिखवाने को कह रहे थे। लेकिन, भाई बिना कुछ लिखे चला आया था। वहां से आने के बाद वह काफी डरा हुआ था।”

कौशल ने बताया, “आज सुबह भाई खेतों की तरफ गया था, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। हम लोग खेतों की तरफ गए, तो पेड़ पर उसका शव लटका मिला। लड़की के परिवार वालों ने उसे इतना डरा दिया कि उसे सुसाइड करना पड़ गया।”

22 फरवरी काे आनी थी पिंकी की बारात

ग्रामीणों ने बताया कि पिंकी की शादी उसके घरवालों ने सिद्धपुरा क्षेत्र में एक गांव में तय कर दी थी। 22 फरवरी को पिंकी की बारात आनी थी। जब से यह बात पिंकी के प्रेमी ब्रजेश को पता चली, तो वह काफी परेशान था। ब्रजेश ने पिंकी को कई बार अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को बताने को भी कहा था।

लड़की के भाई ब्रजेश ने बताया कि गुरुवार को ब्रजेश ने फंदा लगाया, तो पूरा परिवार मौके पर गया था। साथ में पिंकी भी गई थी। यहां से पिंकी करीब साढ़े नौ बजे लौट आई थी। इसके बाद जब हम लोग घर पहुंचे, तो उसका शव उसके कमरे में फंदे पर लटकता मिला। पिंकी ने लड़के के जान देने के बाद ऐसा कदम उठाया है।”

लड़के के दोस्तों ने बताया कि प्रेमिका की शादी तय होने के बाद ब्रजेश कहता था कि हम दोनों साथ जी नहीं सकते तो क्या हुआ, मर तो सकते हैं।

100 मीटर की दूरी पर है दोनों का घर

लड़की 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी। दोनों के घर के बीच 100 मीटर की दूरी है। घटनास्थल पर पहुंचे SP सौरभ दीक्षित ने बताया, “अमापुर थाने के अर्जुनपुर कदीम गांव का एक लड़का और लड़की ने सुसाइड किया है। पुलिस मौके पर और जांच की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों में प्रेम-प्रसंग था। हर पहलू पर जांच की जाएगी। फील्ड यूनिट को भी जांच में लगाया है।”

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय