Saturday, May 10, 2025

झांसी के माल गोदाम पर मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम के समीप शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शिनाख्त के बाद पत्नी ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। तो पुलिस को शव को गोदाम के समीप डालने के फुटेज भी सीसीटीवी कैमरे से मिले हैं।

प्रेम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले माल गोदाम के सामने एक अज्ञात शव के पड़े मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों से जानकारी करने पर मृतक की शिनाख्त विजय रायकवार पुत्र मुन्ना लाल रायकवार निवासी सीपरी बाजार स्थित सिंघल पुरा के रूप में कई गई। विजय मजदूरी करता था और शराब का आदी था। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।

पत्नी हल्का देवी के अनुसार विजय गुरुवार की सुबह काम पर जाने का बोल घर से निकला था। इसके बाद करीब रात 08 बजे पत्नी हल्का देवी के पास एक दोस्त का फोन आया कि विजय उसके साथ है। इसके बाद शुक्रवार की सुबह तड़के माल गोदाम के पास उसका शव पड़ा मिला। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दो अज्ञात युवक दो पहिया वाहन पर उसे लेकर आए और माल गोदाम के पास ठिकाने लगा कर चले गए।

इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला शराब पार्टी के बाद तबियत बिगड़ने का बताया जा रहा है। उसके बाद डरकर दोनों दोस्त उसके शव को गोदाम के पास फेंक गए थे। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच जारी है। संलिप्तता प्रतीत होने पर तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय