Monday, April 21, 2025

कानपुर में पार्क में पाया गया अधेड़ का शव,मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

कानपुर। गोविन्दनगर थाना क्षेत्र में डी ब्लॉक पार्क गुजैनी में शनिवार को अधेड़ का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। उसकी मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने की वजह से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त मृतक की पहचान भी नहीं हो पायी है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गोविन्दनगर के डी ब्लॉक पार्क गुजैनी में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पीआरबी की पुलिस टीम ने शव कबे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पायी थी।

 

 

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी मृत्यु किसी नशीले पदार्थ के अत्याधिक सेवन से हुई है। मृतक के मुँह से झांग निकला हुआ दिखाई दिया है। हालांकि मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। उसकी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसकी पहचान के लिए पुलिस की टीम पूरा प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें :  आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया - मोहन भागवत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय