Saturday, May 10, 2025

पटरी पर दौड़ी दिल्ली जालंधर सुपर एक्सप्रेस, शालीमार आज से होगी बहाल

मेरठ। पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण एक माह से रद्द चल रही दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी सुपर एक्सप्रेस ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगी है। इस ट्रेन के चलने से यहां करीब डेढ़ हजार यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अभी शालीमार एक्सप्रेस बहाल नहीं हुई है। इसके आज से चलने की उम्मीद है। उधर, किसानों का आंदोलन समाप्त होने पर मार्ग बदले जाने के कारण देरी से आ रही ट्रेनों के समय में कुछ सुधार हुआ है।

 

दरअसल, पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों ने विगत 17 अप्रैल को रेल ट्रैक पर कब्जा कर धरना शुरू कर दिया था। किसानों के आंदोलन के कारण कई ट्रेन रद्द कर दी गई थी। इनमें दिल्ली जालंधर इंटर सिटी सुपर और शालीमार भी शामिल थी, जबकि मार्ग बदले जाने के कारण पंजाब से आने जाने वाली सभी ट्रेनें दस घंटे तक की देरी से चल रही थी। किसानों ने सोमवार को धरना समाप्त कर दिया था। जिस पर रेलवे ने सभी ट्रेनों को नियमित मार्गों पर तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया था।

 

सुपर एक्सप्रेस एक महीने बाद पटरी पर लौट आई। दिल्ली से जालंधर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी से आई। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली। इस ट्रेन रोजाना करीब डेढ हजार यात्री सफर करते है। उधर, अभी तक शालीमार को दिल्ली-जम्मूतवी के बीच अभी बहाल नहीं किया है। इसे अभी भी बाडमेर-जेसलमेर से दिल्ली तक चलाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शालीमार को भी बहाल किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय