Saturday, May 18, 2024

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में रविवार तड़के दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। घायल सिपाही को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना सिपाही के परिजनों को दे दी गई है। घायल सिपाही की पहचान मनदीप के रूप में हुई है। वर्तमान में वह दिल्ली पुलिस की पहली बटालियन में तैनात है और मानसरोवर पार्क थाने के बैरक में रह रहा था। शनिवार रात से रविवार सुबह तक वह बतौर संत्री ड्यूटी पर तैनात था। लोगों ने रविवार को उसके घर से आवाज सुनी तो मौके पर जाकर देखा कि मनदीप कुर्सी पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था और पास में ही उसकी सर्विस राइफल पड़ी थी। फिलहाल उसका इलाज मैक्स अस्पताल में किया जा रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मनदीप को अभी होश नहीं आया है, वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के प्रयास का पता चल सके। वह शादीशुदा है, लेकिन दिल्ली में अकेले रहता है। उसका परिवार हरियाणा के भिवानी में रहता है। पुलिस का कहना है कि उसके होश में आने के बाद ही आत्महत्या करने की कोशिश के कारण का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय