Sunday, April 13, 2025

आप विधायकों, कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही दिल्ली पुलिस : केजरीवाल

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस उनके विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “पूरी दिल्ली में आप के निर्वाचित विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है, जो पार्टी कार्यालय आ रहे थे। यह क्या हो रहा है।”

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर लोकतांत्रिक असहमति को दबाने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या अब देश में आपातकाल लग गया है और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी नहीं कर सकते?

इस बीच आप नेता आतिशी मार्लेना ने दावा किया कि पूरी दिल्ली में भारी बैरिकेड लगाये गये हैं और आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

सुश्री आतिशी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “पूरी दिल्ली में भारी बैरिकेडिंग। आप कार्यकर्ताओं से भरी बसों को रोका जा रहा है। आप पार्टी कार्यालय के बाहर सैकड़ों अर्धसैनिक बल हैं। भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर विरोध से इतनी डरी हुई क्यों है?”

आप पार्टी के सूत्रों ने उनकी पार्टी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली को लेकर आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भाजपा के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

यह भी पढ़ें :  'हिटलर के टूपर्स' की तरह है करणी सेना, मिला है सीएम का संरक्षण, सुमन के साथ कुछ हुआ तो योगी जिम्मेदार- अखिलेश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय