Saturday, May 18, 2024

दिल्ली पुलिस महिला सिपाही ने लेखपाल पति को थाने में पकड़वाया, लगाए ये गंभीर आरोप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ के कंकरखेडा थाने में दिल्ली महिला सिपाही अपने लेखपाल पति को लेकर पहुंची। जहां महिला सिपाही ने आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में थाने में बैठा लिया।

थाना पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार महिला सिपाही और लेखपाल का का प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों की रजामंदी के बाद प्रेमी जोड़े ने अप्रैल-2023 में प्रेम विवाह कर लिया। लेखपाल की पत्नी दिल्ली पुलिस में सिपाही है। जबकि पति मवाना तहसील में लेखपाल है। आज सोमवार को पत्नी कंकरखेड़ा थाने पहुंची और पति पर शराब के नशे में मारपीट करने व दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने लेखपाल पति को हिरासत में बैठा लिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कंकरखेड़ा नगर में न्यू गोविंदपुरी निवासी उत्कर्ष ने बताया कि वह मवाना तहसील में लेखपाल है। सात साल से जिटौली के पास रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने घर से भागने का प्रयास किया। ले‍क‍िन जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवती पर पहरा लगा दिया। कुछ समय बाद हालात सामान्य होने पर दोनों के पर‍िजन शादी के ल‍िए रजामंद हो गए।

दोनों ने अप्रैल 2023 में शादी कर ली। शादी के कुछ महीने पूर्व युवती की दिल्ली पुलिस में सिपाही सलेक्ट हो गई। सोमवार को महिला सिपाही अपने लेखपाल पति को लेकर कंकरखेड़ा थाने में पहुंची। जहां आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

लेखपाल का कहना है क‍ि उसकी पत्नी के आरोप झूठे हैं। पत्नी और उसके मायके वाले लेखपाल से अपना ट्रांसफर गाजियाबाद या नोएडा कराने को जोर दे रहे हैं। जिससे कि वह पत्नी के साथ वहीं रह सके। जबकि पत्नी ने लेखपाल संग उसके कंकरखेड़ा वाले मकान में रहने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय