Thursday, May 15, 2025

लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, आरोपी फूड डिलीवरी और टैक्सी चालक

मेरठ। गंगानगर थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक सप्ताह पूर्व गंगानगर में महिला डॉक्टर से चेन लूटी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी फूड डिलीवरी और बाइक टैक्सी चलाने का काम करते हैं। सभी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गंगानगर थाने एएसआई प्रीतम सिंह एवं एसआई भूपेंद्र कुमार ने गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर की दोपहर राजेंद्रपुरम से महिला डॉक्टर प्रतिमा शर्मा से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी।
उसी दिन थाना मेडिकल क्षेत्र के मंगलपांड़े नगर में चेन लूट की वारदात हुई थी। दोनों घटनाओं में आरोपियों की फुटेज एक जैसी मिली है। स्वाॅट टीम प्रभारी संजय कुमार पांडेय एवं गंगानगर एसआई भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच कराई गई।
आरोपियों को गंगानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक मिली। आरोपियों से लूटी हुई चेन भी बरामद की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी रोशन राणा पुत्र दयाराम सिंह उर्फ दरियाब सिंह प्रीत विहार काॅलोनी, सन्नी पुत्र ब्रह्मचारी और दिनेश पुत्र राजेंद्र निवासी वैशाली काॅलोनी व शंकर पुत्र नंदकिशोर निवासी जयदेवी नगर थाना नौचंदी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शंकर और रोशन राणा एक कंपनी में फूड डिलीवरी बॉय हैं। वह पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुके हैं। शंकर पर छह और रोशन पर दो केस दर्ज हैं। वहीं, सन्नी गाजियाबाद में बाइक टैक्सी चलाता है। जबकि दिनेश सब्जी विक्रेता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय