Monday, May 19, 2025

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने यूपी और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र,पानी को लेकर की ये मांग

 

नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट पैदा हो गया है। पानी की आपूर्ति में कमी के बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है।

दिल्ली में पानी की आपूर्ति में कमी के बीच जल मंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मानसून आने तक एक महीने के लिए दिल्ली को अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया है। ताकि दिल्ली की जनता को पानी की कमी न हो। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर कम से कम एक महीने के लिए यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया है।

जल मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में अप्रत्याशित गर्मी और पानी की कमी से लोग परेशान हैं। ऐसे समय में भाजपा राजनीति न करे। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा राजनीति करने की जगह दोनों राज्यों से दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने की अपील करे। जब तक मानसून नहीं आ जाता, अतिरिक्त पानी मुहैया करवाया जाए। उधर, जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर उपराज्यपाल से अनुरोध किया कि वे दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों से बात करें और जल शोधक संयंत्रों के लिए कच्चा पानी दिलवाने की पहल करें।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय