Saturday, April 27, 2024

दिल्ली में धरने पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में मेरठ में प्रदर्शन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। दिल्ली जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में आज रविवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में महिलाओं और युवतियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। महिलाओं ने महिला पहलवानों की मांग पर जल्द से जल्द कार्रवाई कराने और बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर महिलाओं ने नारेबाजी भी की।

रालोद की राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत, रालोद की प्रदेश प्रवक्ता आरुषि सिरोही और संगीत दोहरे के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं और युवतियां नारेबाजी करते हुए चौधरी चरण सिंह पार्क में पहुंची। इन्होंने पार्क में प्रदर्शन कर धरना दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रदर्शनकारी महिलाओं एवं युवतियों ने दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों का समर्थन किया और कहा कि आरोपों से घिरे बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की जाए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय