Monday, October 7, 2024

मेरठ में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन,महामंडलेश्वर यति को गिरफ्तार करने की मांग

मेरठ। आज जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद द्वार पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। पूरे यूपी और देश में यति के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। मेरठ में आज हजारों की संख्या में मुसलमान सड़कों पर उतरे और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए यति को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ में सड़कों पर उतरे मुसलमानों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दिया। प्रदर्शनकारियों ने यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की है। यति नरसिंहानंद के खिलाफ राष्ट्रदोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना था कि पैगंबर मोहम्मद की शान में गुस्ताखी करने वालों को फांसी देने की मांग की गई है।

 

मेरठ में मुसलमानों के जुलूस में बच्चों को आगे कर दिया गया। इससे बाद एक जनसभा का अयोजन किया गया। जिसमें मुस्लिम समाज के लोग नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। मुसलमानों के हाथ में तिरंगा झंडा था और वो नबी की शान में नारेबाजी कर रहे थे। मुस्लिम समाज अपना आक्रोश जता रहे थे।

 

मेरठ एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि देहात क्षेत्र में जुलूस निकाला गया है। मुंडाली में भी जुलूस निकाला गया है। एक तरह से माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय