Saturday, May 10, 2025

व्यापारियों का मेरठ नगर निगम में प्रदर्शन…निर्माणाधीन सड़कें अभी तक नहीं बनी,नाले सिल्ट से अटे हुए,निगम टैक्स में करता है मनमानी 

मेरठ। मेरठ में संयुक्त व्यापार संघ के बैनर तले आज व्यापारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने प्रदर्शनकारी व्यापारियों का नेतृत्व किया। महामंत्री संजय जैन ने बताया कि व्यापारी सबसे अधिक टैक्स देता है। इसके बाद भी व्यापारियों को निगम की तरफ से कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

 

 

मेरठ शहर की सड़कें टूटी हुई है। बाजारों और मोहल्लों की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। बारिश में होने वाले जलभराव से व्यापार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि निगम टैक्स में मनमानी करता है। लेकिन समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देता है। मेरठ प्रमुख नाले सिल्ट से अटे हुए हैं।

 

निर्माणाधीन सड़कें अभी तक नहीं बनी हैं। इसके अलावा शहर की और भी मूलभूत समस्याएं हैं। जिसके कारण लोगों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय