Friday, May 16, 2025

मुरादनगर में रेलवे ट्रैक पर रखा मिला पत्थर,लोको पायलट ने रोकी ट्रेन

गाजियाबाद। रविवार की रात मुरादनगर में ट्रैक पर पत्थर रखे मिले। अंबाला इंटरसिटी ट्रेन के लोको पायलट ने जब रेलवे ट्रैक पर पत्थर देखा तो इसकी सूचना मुरादनगर स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर सूचना पर पुलिस के अलावा जीआरपी और आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस को आता देख ट्रैक पर पत्थर रखने वाले नाबालिग उखलारसी कॉलोनी की तरफ फरार हो गए। लोगों की मदद से लड़कों को पकड़ लिया गया। जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि ट्रैक पर गिट्टी रखी थी।

 

 

इस मामले में तीन किशोर को पकड़ा है। नाबालिग होने की वजह से उनको काउंसलिंग करने के बाद छोड़ दिया है। सीओ ने बताया कि इस मामले में साजिश जैसी कोई बात देखने को नहीं मिली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय