Saturday, April 19, 2025

घने कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेस-वे सीरीज में टकराए वाहन, एक की मौत

नोएडा । थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात को घने कोहरे के चलते आधा दर्जन वाहन सीरीज में टकरा गए। इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 26 जनवरी की देर रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर करौली बांगर  गांव के पास घने कोहरे के चलते आगे चल रही कैंटर गाड़ी में पीछे से बस टकरा गई। इसी बीच कई वाहन सीरीज में टकराते चले गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को आपस मे  फंसे हुए वाहनों से निकालकर  उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

 

उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रदीप कुमार पुत्र अमर सिंह, राम पुत्र पन्नालाल गुप्ता, शिवम कुमार पुत्र मणिलाल, यश पुत्र सतपाल सिंह, आयशा बेगम पत्नी मोहम्मद फारूक, राहुल पुत्र जवाहर, श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी शोभराज, देवेंद्र कुमार पुत्र  राम प्रकाश, सौरव कश्यप पुत्र लाखन सिंह ,लोकेंद्र पुत्र रूपनारायण और सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल और ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में सत्य प्रकाश पुत्र कमलेश कुमार निवासी जनपद इटावा की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें :  नोएडा में दर्दनाक हादसे: सड़क दुर्घटनाओं और संदिग्ध हालात में चार की मौत, युवती ने खाया जहर

थाना प्रभारी ने बताया कि घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाएं की संभावना बनी हुई है। वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, कि वे कोहरे में धीमी गति से चले तथा यातायात के नियमों का पालन करें इसके बावजूद भी कुछ वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय