Sunday, September 8, 2024

 देवबंद पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंदेना कोली गांव निवासी आशु को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ़ 24 दिसंबर 2023 को देवबंद थाने में मुकद्दमा दर्ज किया गया था। जिसमें उसके तीन साथी जडौदा पांडा निवासी आकाश, जनपद हरिद्वार के करौंदी भगवानपुर निवासी गौरव और छुटमलपुर निवासी राहुल को भी नामजद किया गया था।
वह पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी ने मिलकर उत्तराखंड के पिरान कलियर, शाकुंभरी देवी, सहारनपुर बेहट रोड और देवबंद थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की थीं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय