Friday, May 9, 2025

देवबंद के युवक की बस की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद निवासी एक युवक की हिमाचल प्रदेश के शिमला के गांव नौगली में बस की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। युवक शिमला में कपड़ा बेचने का काम करता था। युवक की मौत की सूचना पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद नगर के मोहल्ला शाहजीलाल निवासी युवक चांद (32) पुत्र सलीम शिमला में कपड़े बेचने का काम करता था। अपने रूम पर लौटते समय चांद की बाइक रोडवेज बस से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चांद को शिमला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देवबंद में शाहजीलाल स्थित चांद के आवास पर उसकी असमय मौत की खबर से लोगों का जमावड़ा लग गया पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। चांद अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बच्ची को छोड़ गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय