Thursday, May 8, 2025

सहारनपुर सहित चार जिलों के डिपो निजी कंपनियों को सौंपे गए

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) ने प्रदेश के चार और डिपो को निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। इसमें सहारनपुर क्षेत्र का छुटमलपुर डिपो, मेरठ क्षेत्र का सोहराब गेट डिपो, अलीगढ़ क्षेत्र का एटा डिपो और कानपुर क्षेत्र का विकास नगर डिपो शामिल हैं। इस कदम के बाद प्रदेश के कुल 19 डिपो अब निजी कंपनियों के हाथों में होंगे। पहले से ही नोएडा डिपो को निजी फर्म के हवाले किया जा चुका था, जिससे यूपी के सभी 20 रीजन में एक-एक डिपो का काम आउटसोर्स कंपनियों को सौंपा जा चुका है।

 

यूपी की नौ विधानसभा सीटो पर 49.3 फीसदी मतदान, कई जगहों से बवाल और हंगामे की आई खबरें

 

इस फैसले के तहत, यूपी परिवहन निगम के अधिकतर डिपो अब निजी कंपनियों के जिम्मे होंगे, और इन्हें संचालन, रखरखाव और सेवा में सुधार लाने के उद्देश्य से आउटसोर्स किया गया है। इसके साथ ही, राज्य परिवहन निगम की दक्षता और सेवा में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि यह कदम राज्य के सार्वजनिक परिवहन कर्मचारियों और यूनियनों के बीच विवाद का कारण बन सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय