Saturday, May 10, 2025

धामी करेंगे करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

पिथौरागढ/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 15 जनवरी को पिथौरागढ़ जिले के दौरे पर आयेंगे और इस दौरान वह करोड़़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे।

पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी के अनुसार मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिलाधिकारी ने शनिवार को अधिकारियों को उन विकास योजनाओं की सूची भी तैयार करने को कहा जिनका लोकार्पण या शिलान्यास किया जाना है।

धामी के इस दौरे पर पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम में एक विकास प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी जिसमें केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं क जानकारी दी जायेगी।

इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किये जायेंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, खिलाड़ियों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने आज देव सिंह मैदान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय