Monday, April 21, 2025

शामली में एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने पर जिला बार एसोसिएशन ने डीएम को किया सम्मानित

शामली। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को शामली जनपद का कार्यभार ग्रहण किए गए एक वर्ष हो गया है। जिला बार एसोएिशन के अब तक के कुशल कार्यकाल के लिए डीएम को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।अधिवक्ताओं ने अग्रिम कार्यकाल के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दी।

मंगलवार को बार सभागार शामली में जिला बार एसोएिसशन द्वारा डीएम शामली रविंद्र सिंह के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दरअसल, डीएम रविंद्र सिंह द्वारा जिले में एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा कर लिया गया है। उनकी कर्मठ और जन हितकारी कार्यप्रणाली जनता की परेशानियों को सुलभता से दूर करने वाली है। अधिवक्ताओं ने डीएम का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए आभार जताया।

 

इस दौरान एडीएम संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि जिलाधिकारी रविंद्र सिंह एक युवा शैली वाले अधिकारी है, जिनकी तेजतर्रार कार्यप्रणाली जनता को काफी पसंद आ रही है। उनके कार्यालय में नियमित रूप से सुनवाई होती है, जो जनता के हित में हैं। डीएम रविंद्र सिंह समय-समय पर सरकारी महकमों में फैले भ्रष्टाचार की कार्यप्रणाली पर कुठाराघात के लिए भी जाने जाते हैं। उनके अब तक के कार्यकाल में जिले के सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार के लिए कई सफल आॉपरेशन भी हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें :  शामली में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण पंचायत का आयोजन, सीडीओ ने की गोदभराई और अन्नप्राशन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय