Saturday, May 10, 2025

मेरठ में जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का भ्रमण

मेरठ। जिलाधिकारी मेरठ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा श्रावण शिवरात्रि के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत जनपद के महत्वपूर्ण कावड़ मार्गो का भ्रमण किया गया। आज से प्रारम्भ हो रहे श्रावण शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन ताडा द्वारा श्रावण शिवरात्रि पर्व के प्रथम सोमवार को देखते हुए जनपद के कांवड़ मार्गो का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 

 

कांवड़ मार्गों से गुजर रहे शिवभक्तों/कांवड़ियों से वार्ता की गई एवं उनके कुशलक्षेम के बारे में जानकारी कर सुरक्षा का विश्वास दिलाया गया। कांवड़ मार्गो पर ड्यूटी पर लगे पुलिस बल से कुशलता के बारे में जानकारी कर कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय