Wednesday, February 12, 2025

राहुल गांधी के डीएनए में गड़बड़ी, अखिलेश दिग्भ्रमित- ब्रजेश पाठक

झांसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के डीएनए में गड़बड़ी है तो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव दिग्भ्रमित हैं। कांग्रेस हमेशा इस प्रकार की कृत्यों को करती रही है जो सनातन धर्म के खिलाफ हो। कांग्रेस की केन्द्र में जब सरकार थी तब श्रीराम मंदिर के मामले में कोर्ट के फैसले को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया।

यह बातें मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही। वह सोशल मीडिया वालिंटियरर्स के सम्मेलन व सम्मान समारोह में शिरकत करने दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आये थे।

उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा महंगाई पर उठाए सवाल के जबाब पर कहा कि अखिलेश यादव को पता नहीं है, वह दिग्भ्रमित हैं। भाजपा द्वारा 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। जीडीपी में बढ़ोतरी हुई है। भारत विश्व में इंफ्रास्ट्रक्चर में नंबर एक पर आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी क्या श्रीराम मंदिर पर कुछ कर सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के डीएनए में गड़बड़ी है, यह जरूर गड़बड़ी कर सकते हैं। कांग्रेस हमेशा इस प्रकार की कृत्यों को करती रही है, जो सनातन धर्म के खिलाफ हो।

इससे पूर्व सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की खास बात यह है कि जो ज्यादा डालेगा वही दिखेगा। जितनी पोस्ट आप भाजपा की डालोगे, भाजपा उतनी दिखेगी और विपक्ष साफ हो जाएगा।

उन्होंने बचपन की याद दिलाते हुए लौकी, भिंडी और मटके का उदाहरण देकर बताया कि अम्मा ने हमें यही सिखाया था कि लौकी को नाखून मारकर,भिंडी की पूंछ तोड़कर व मटके को बजाकर देखना चाहिए।

परिवारवाद पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात आएगी तो सब यही बताएंगे कि अखिलेश यादव का लड़का जब जवान होगा तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। यही हाल राहुल गांधी का भी बताया जाएगा। यह चुनाव नहीं है विपक्ष अपने बच्चों को सेट करने का अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आम लोगों की पार्टी है। आज जो पीछे बैठा है कल वह आगे बैठेगा। प्रदेश अध्यक्ष बनेगा,राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। यही कहने के लिए आपके बीच आया हूं। उन्होंने दुकानों की सेल का मतलब चुनाव में लागू करते हुए उसकी व्याख्या की। कहा कि आजकल सेल पर पेंट खरीदो तो बुशर्ट फ्री मिलती है। बाल्टी खरीदो तो नहाने वाला डब्बा फ्री में मिलेगा। 20 मई को बटन दबाकर भाई अनुराग शर्मा को जीता देना बृजेश पाठक आपकी सेवा करेगा। इस अवसर पर तमाम सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स को सम्मानित भी किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय