Tuesday, April 29, 2025

मेरठ के जिला अस्पताल, रोहटा सीएचसी के ऑक्सीजन प्लांट में गड़बड़ी

मेरठ। सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण में जिला अस्तपाल के ऑक्सीजन पाइप में गड़बड़ी मिली। इसके अलावा रोहटा सीएचसी में स्टेपलाइजर खराब पाया गया। मंडलीय सर्विलांस टीम द्वारा रिपोर्ट सीएमओ को दी गई। मॉक डि्रल के दौरान प्लांट की खपत, मशीन की क्षमताओं की भी जांच की गई।

 

स्वास्थ्य विभाग के आदेश में मंडलीय सर्विलांस टीम द्वारा शहर के 14 सरकारी अस्पतालों में जांच की गई। इसमें जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के साथ पीएचसी में विभिन्न अधिकारियों के द्वारा जांच की गई। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में वर्ष 2021 में प्लांट लगाया गया।

[irp cats=”24”]

 

 

अभी तक प्लांट 2 हजार घंटे चला है। 250 बेड पर आक्सीजन की सप्लाई दी जाती है। वहीं, जिला महिला अस्पताल में 100 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई होती है।

 

 

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि जिला अस्पताल में पाइपलाइन में गड़बड़ी थी। ऐसे में दो दिन का समय देकर वेंडर को समस्या ठीक करने के लिए आदेशित किया गया है। महिला जिला अस्पताल में प्लांट सही पाया गया। इस दौरान सुदेश कुमार, अभिषेक वालिया आदि रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय