Friday, May 16, 2025

दिव्या काकरान ने हिमाचल में जीता गोल्ड मेडल, मेरठ में हुआ सम्मान

मेरठ। मेरठ की बहू दिव्या काकरान ने हिमाचल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचली कुश्ती पहवानों को चारों खाने चित्त कर दिया। दिव्या काकरान को ससुराल में चांदी की गदा से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा दिव्या काकरान ने गोल्ड मैडल भी जीता है।

हिमाचल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ की बहू दिव्या काकरान ने शादी के बाद पहली कुश्ती प्रतियोगिता खेली और स्वर्ण पदक हासिल किया। कुश्ती जीतने के बाद दिव्या को एक चांदी की गदा और 1 लाख की सम्मानित राशि वितरित की गई। दिव्या

मेरठ में मऊ खास में सत्यम कुश्ती एकेडमी में कोच राजेश तोमर से प्रशिक्षण ले रहीं हैं। दिव्या ने जीत का श्रेय कोच राजेश तोमर को दिया। दिव्या को कुश्ती में आगे बढ़ाने के लिए उनके पति सचिन प्रताप भी अहम योगदान दे रहे हैं। दिव्या का लक्ष्य 2024 में पेरिस ओलंपिक में देश को पदक दिलाने का है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय