Saturday, April 12, 2025

नोएडा में डीएम ने गणतंत्र दिवस पर छात्रों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिलाओं को किया सम्मानित

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में 76वें गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। डीएम ने सर्वप्रथम कैम्प कार्यालय नोएडा के प्रांगण में ध्वजारोहण रोहण कर स्कूली बच्चों को उपहार वितरित किए। इसके बाद कलेक्ट्रेट प्रांगण में पहुंचकर ध्वजारोहण किया एवं सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लिया। इस अवसर पर धर्म पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रांगण में भारत के संविधान के संबंध में गोष्ठी का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ। भारत का संविधान विश्व प्रसिद्ध है और यह हम सभी भारतीयों को एकसूत्र में जोड़ता है। आज के दिन हमें संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ लेनी चाहिए और सभी कर्तव्यों को संविधान के अनुसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्राथमिक उद्देश्य जन सेवा होना चाहिए। हमें शासन की कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों की कुर्बानियों को भूलना नहीं चाहिये, उनके बलिदान को हमेशा याद रखे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो विजन है भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का उसमें हम सब को सहयोग करना चाहिए ताकि प्रधानमंत्री के विजन को साकार किया जा सकें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी एल.ए. बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भैरपाल सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भारत के संविधान के संबंध में विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर स्कूली बच्चों को एवं स्वतंत्रता सेनानी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा जनपद के अन्य शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुर वाचुका, जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद, अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद: नवीन मंडी साहिबाबाद में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम, व्यापारियों ने किया विरोध, बुलाना पड़ा पुलिस बल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय