Saturday, May 18, 2024

डीएम-एसपी ने आधी रात को मारा जेल पर छापा, मुख्तार की बैरक की भी ली सघन तलाशी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बांदा। बांदा जेल में आधी रात को डीएम दीपा रंजन तथा एसपी अभिनन्दन ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। आधीरात को जेल में छापे से हड़कंप मच गया। इसी जेल में माफिया मुख्तार अंसारी बंद है।

करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस ने जेल की सुरक्षा तथा जिस बैरक में मुख्तार बंद है उसकी चेकिंग की। फिलहाल पुलिस को कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सूत्रों की माने तो अभी 2 दिनों पहले मुख्तार अंसारी के करीबी और अब्बास को मदद पहुंचाने वाले एक व्यक्ति को एसटीएफ ने बांदा से गिरफ्तार किया है और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। यह मामला बांदा जनपद के मंडल कारागार का है, यहां पर आधीरात को डीएम और एसपी ने छापेमारी की।

बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी बंद है। मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास बांदा से लगी हुई सीमा चित्रकूट जनपद में बंद था और जेल में रंगरेलियां मनाते पाया गया था। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कीमत पर माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।

इसके बाद से बांदा के अधिकारी भी चुस्त-दुरुस्त दिख रहे हैं। आधी रात को पुलिस बल के साथ जेल मे छापेमारी करते हुए मुख्तार अंसारी की बैरक को खंगाला गया। पुलिस को कोई आपत्ति जनक वस्तु मुख्तार की बैरक से नहीं मिली है। एसपी ने बताया कि जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। हमने बारीकियों से चेकिंग की है। मुख्तार के बैरक की भी तलाशी ली है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय