Saturday, May 24, 2025

नोएडा में बदमाशों की तलाश कर रहे दो पुलिसकर्मियों को कुत्ते ने काटा

नोएडा। बदमाशों की तलाश में सड़क पर चेकिंग व गस्त कर रहे थाना जारचा पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को एक कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने से दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि समान नहर के पास एक कुत्ता पागल हो गया है। बीती रात को कांस्टेबल राहुल कुमार गश्त कर रहे थे तो पागल कुत्ते ने उन्हें काट लिया। उन्होंने बताया कि आज सुबह को कांस्टेबल दिनेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी पागल कुत्ते ने उनके ऊपर झपट्टा बोल दिया। उन्होंने बताया कि वहां पर मौजूद दर्जन भर पुलिसकर्मियों ने कुत्ते को भगाना चाहा लेकिन वह नहीं माना तथा दौड़कर दिनेश के पैर में फिर काट लिया।

उन्होंने बताया कि काफी मुश्किल के बाद कांस्टेबल दिनेश को कुत्ते से बचाया गया। कुत्ता सिपाही को काटने के बाद जंगल में भाग गया है। कुत्ते को लेकर पुलिस में दहशत व्याप्त है। पुलिस के अधिकारियों ने वन विभाग को सूचना दी है। वहीं पुलिस भी अपने स्तर से कुत्ते की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

90,143FansLike
5,567FollowersFollow
154,748SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय