Saturday, April 27, 2024

खेल को भाजपा का इवेंट न बनाओ:राकेश टिकैत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बदायूं। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की महापंचायत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर बिसौली के प्राचीन रामलीला ग्राउंड में आयोजित की गई। महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने टिकैत का जोरदार स्वागत भी किया।

महापंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण में किसानों को सर्किल रेट कम पैसा दिया जा रहा है। रेट सर्किल रेट से कम और मार्केट रेट से ज्यादा भाव सरकार दे नहीं रही। सरकार ने घोषणा की थी कि वह सरकार बनने के बाद बिजली फ्री देगी, फिर कहा -मीटर लगवा लो, बिजली फ्री मिलेगी। टेक्नोलॉजी का पता नहीं चला। मीटर उल्टे-सीधे हैं। यह घोषणा पत्र गलत है। वहीं टिकैत ने कहा कि किसान का धान कम व्यापारी का धान ज्यादा खरीदा जा रहा है। सरकार कहती है कि किसान ने वोट दिया ही नहीं। सरकार के खिलाफ किसानों के आंदोलन जारी रहेंगे। आंदोलन कमजोर होगा तो लूटपाट ज्यादा होगी। वहीं राकेश टिकैत ने भारत के वर्ल्ड कप हारने पर कहा कि खेल को खेल रहने दो, उसे बीजेपी का इवेंट न बनाओ। सरकार को तेलंगाना की सरकार का मॉडल उत्तर प्रदेश में लाना चाहिए। प्रदेश में किसानों को सबसे बड़ी खाद और आवारा गौवंशों की समस्या है। जिसको लेकर सरकार कोई कम नहीं उठा रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महापंचायत में विशिष्ट अतिथि राजवीर सिंह जादौन, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन,विजेंद्र सिंह यादव, मुख्य प्रदेश महासचिव,रामाशंकर शंखधार, जिला अध्यक्ष बदायूं, सतविंदर सिंह, बरेली मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष, मनपाल यादवसं ने भी विचार व्यक्त किए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय