Tuesday, April 22, 2025

हरिद्वार से मथुरा जा रही डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त, 35 श्रद्धालु घायल

गाजियाबाद। हरिद्वार से मथुरा जा रही डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार 35 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव के समीप मंगलवार सुबह हुआ।

 

 

घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए मोदीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां 22 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से 13 घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।श्रद्धालु महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वह सभी एक महीने की धार्मिक यात्रा पर निकले थे। श्रद्धालु सोमवार रात हरिद्वार से मथुरा वृंदावन के लिए चले थे।

 

 

 

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंची एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग टीम ने घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों के अनुसार, उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई। श्रद्धालुओं के मुताबिक, घटना के काफी देर तक वह एक्सप्रेसवे पर तड़पते रहे। बस में करीब 50  श्रद्धालु थे।

यह भी पढ़ें :  मेरठ: ममता बनर्जी का पुतला जलाने पर बजरंग दल नेता की गिरफ्तारी, यति नरसिंहानंद आमरण अनशन पर बैठेंगे
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय