Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में कुत्ता काटने को लेकर हुए विवाद में 22 पर एफआईआर, 11 गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र के संतोष विहार कॉलोनी में एक कुत्ते ने बच्चे को काट लिया। इस पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

[irp cats=”24”]

एसीपी (अंकुर विहार) भास्कर वर्मा ने बताया कि 16 मार्च से चार जून तक जिले में धारा 144 लागू हैं। उपनिरीक्षक प्रशांत रावत हेड कांस्टेबल जितेंद्र के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि सेवाधाम पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शिशुपाल विहार संतोष विहार कॉलोनी में दो पक्षों में कुत्ते द्वारा बच्चे को काटने पर झगड़ा हो रहा है। दोनों मौके पर पहुंचे।

 

 

यहां एक पक्ष के राजेंद्र, जितेंद्र, संतोष, कंवरपाल, राजू, विकास, नीरज, रामप्यारी, रामबेटी और दूसरे पक्ष के रोहताश, बृजेश, विपिन, अरुण, नीतू, धनदेही और मधु समेत छह अज्ञात लोग एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। दोनों तरफ से लाठी, डंडे और पथराव हो रहा था। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं माना। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोगों को चोट लगी है। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय