Wednesday, April 23, 2025

कानपुर देहात में दिल्ली हाइवे पर पलटी डबल डेकर स्लीपर बस, यात्री घायल

कानपुर देहात। जनपद के रानियां थानाक्षेत्र में बुधवार को कोहरे और बारिश के चलते एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। घटना देखकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

कड़ाके की सर्दी में बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। भीषण ठंंड और कोहरे की चादर ने हाइवे पर वाहन सवारों के लिए मुश्किल पैदा कर रखी है। कम विजीवलटी के चलते सड़क हादसे भी बढ़ने लगे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही स्लीपर कोच बस कोहरे के चलते रानियां थानाक्षेत्र में पहुंचने पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

 

[irp cats=”24”]

हादसे देख स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व क्षेत्रीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर उसमें फंसे यात्रियों को निकाला गया। पुलिस ने बताया की यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय