Friday, April 18, 2025

शिक्षा के बल पर हर चुनौती से लड़ने का मिलता है साहस: डॉ.धर्म सिंह सैनी

सहारनपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के बल पर हर चुनौतियों का सामना किया जा सकता है इसलिए हमें गुणवत्ता परक अच्छी शिक्षा हासिल करनी चाहिए।

पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी चिलकाना रोड वर्धमान कॉलोनी स्थित डीडीएम एकेडमी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी पूर्व मंत्री सरफराज खान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एकेडमी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा एक मात्र ऐसी पूंजी है जो कभी घटती नहीं, जितनी हासिल की जाए, उतनी ही बढ़ती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर भविष्य में हर समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा हो गया है और अब किताबी शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा ग्रहण करना भी जरूरी है, क्योंकि आज का समय डिजिटल युग है इसलिए हमें तकनीकी शिक्षा  भी अर्जित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि  बच्चों को यह शिक्षा प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ ही देनी चाहिए, जिससे कि वह आगे चलकर और अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें। साथ ही हमें इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जिस विद्यालय में हम अपने बच्चों को भेज रहे हैं, उसका स्तर कितना अच्छा है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते कहा कि डीडीएम एकेडमी बच्चों का भविष्य संवारने में अपना अमूल्य योगदान देगी। एकेडमी प्रबंधक समय सिंह सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा अतिथि व जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें :  बंगाल हिंसा पर भड़के बजरंग दल नेता विकास त्यागी, ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग

कार्यक्रम में स्कूल के मैनेजर अमित सैनी, रवि सैनी, बबलू प्रधान, सतीश, शाहनवाज चांद समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्कूल के प्रबंधक आजाद सैनी ने सभी का आभार जताया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय