Saturday, May 10, 2025

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में डॉ संजीव बालियान ने ध्वजारोहण कर ली सलामी, बोले- 100 साल बाद नया हिंदुस्तान होगा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन हुआ। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली।

केंद्रीय राज्यमंत्री, डीएम और एसएसपी ने ध्वजारोहण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देश आज 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह बना रहा है। उन्होंने मौजूद लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। शहर में विभिन्न शैक्षिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करना होगा। किन हालात में उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया। देश की आजादी के लिए कितनी कुर्बानियां पेश की गई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने विकास की राह पर काफी लंबा सफर तय किया है।

उन्होंने विशेष तौर से युवा वर्ग से आह्वान किया कि वह राष्ट्र के निर्माण में सबसे आगे आकर अपना योगदान देते रहे। उन्होंने कहा कि देश के विकास में सभी नागरिकों का योगदान है। युवा वर्ग हमारे देश का भविष्य है। जिस के कंधों पर राष्ट्र निर्माण की नींव रखी जानी है।

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि आज देश के गणतंत्र को 74 वर्ष पूरे हो चुके हैं। और पिछला स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया है। उन्होंने कहा कि जब देश 100 साल का हो जाएगा तो सबके सामने नया भारत होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय