Sunday, February 23, 2025

ग्रेटर नोएडा में हेड कांस्टेबल के ऊपर वाहन चढ़ाने कोशिश, चालक गिरफ्तार 

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के दुर्गा गोल चक्कर के पास एक टेंपो चालक ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल के ऊपर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार  कर लिया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल विनोद कुमार दुर्गा गोलचक्कर पर अपनी ड्युटी पर तैनात थे। इसी बीच एक टेंपो चालक ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। हेड कांस्टेबल टेंपो की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। उन्होंने उसका पीछा करके उसे रोक लिया। टेंपो चालक के 2 साथी वहां पर आ गए। उन्होंने भी पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि इस मामले में हेड कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी टेंपो चालक अब्दुल उर्फ बब्बू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय