Monday, May 19, 2025

2 को मौत के घाट उतारने और 8 को घायल करने वाला वाहन चालक गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा पुलिस ने बीते 26 नवंबर को करीब 10 लोगों को गाड़ी से टक्कर मारने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी गाड़ी को भी सीज कर दी गई है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना फेस 2 नोएडा पुलिस को 26 नवंबर की रात में करीब 1 बजे के आसपास लापरवाही व तेजी से वाहन चलाकर कई लोगों को एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की सूचना मिली थी। इस घटना में बाद में 2 व्यक्ति की टक्कर लगने से मौत हो गई थी और 8 व्यक्तियों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीयूष कुमार को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से पटना के पाटलीपुत्र का रहने वाला है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय