Monday, May 19, 2025

मेरठ में शराब के नशे में धुत युवक सिगरेट जलाते समय जिंदा जला, हालत गंभीर

मेरठ। शराब के नशे में एक युवक को सिगरेट जलाना जानलेवा बन गया। युवक पूरी तरह से जल गया। जब तक उसके ऊपर पानी डालते और आग बुझाते तब तक वह 80 प्रतिशत तक जल चुका था। स्थानीय डाक्टरों को दिखाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शराब के नशे में लाइटर से सिगरेट जलाते समय युवक जिंदा जल गया। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की मौत हो गई। परिजनों की तरफ से हादसे की सूचना थाने में दी गई है।

सोनू दस दिन पहले घर से बिना बताए चला गया था। वह मोहिउद्दीनपुर में रिश्तेदारी में रहकर रोजाना शराब पी रहा था। थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि 15 अगस्त को शाम सात बजे शराब पीने के बाद सोनू ने सिगरेट जलाने के लिए लाइटर जलाया था। बताया जाता है कि उसके कपड़ों पर पहले से शराब पड़ी हुई थी। अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई।

कुछ ही देर में उसका पूरा शरीर आग की लपटों में घिर गया। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे दिल्ली भेज दिया गया। उपचार के दौरान आज सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने जीडी में तस्करा डाल दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय