Wednesday, May 8, 2024

पूर्व केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये एडीजी वीके सिंह की यूपी में हुई वापसी,क्या रही वजह?

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी बिनोद कुमार सिंह को गुवाहाटी एयरपोर्ट के लाउंज में महिला कर्मी से छेड़छाड़ करने के आरोप के बाद वापस यूपी भेज दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महिला कर्मी की शिकायत के बाद हुई जांच के बाद उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को समयपूर्व समाप्त कर दिया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पूर्व वह यूपी पुलिस में एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात थे।

आपको बता दें कि गुवाहाटी एयरपोर्ट के रिजर्व लाउंज में तैनात महिला कर्मी ने एडीजी बिनोद कुमार सिंह द्वारा 16 मार्च को उसके साथ मारपीट और हमला करने की शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि लाउंज में बनी हेल्पडेस्क पर आकर एडीजी उसकी सुंदरता की तारीफ करने के बाद छेड़खानी करने लगे। उसके विरोध करने पर वह हेल्प डेस्क एरिया के भीतर आकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। वह 14 जुलाई 2023 को एडीजी सीआरपीएफ (पूर्वोत्तर) के पद पर तैनात किए गए थे।

महिला ने अपनी शिकायत एयरपोर्ट के अधिकारियों से की, जिसके बाद गुवाहाटी के पुलिस उपायुक्त को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए जांच करने को कहा गया था। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया, हालांकि पीड़िता ने आगे पैरवी करने से मना कर दिया। 

उत्तर प्रदेश सरकार में अपने कार्यकाल के दौरान वीके सिंह की छवि एक दबंग अधिकारी की रही। उनकी गिनती सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में होती है। उन्होंने यूपी में एडीजी सुरक्षा के पद पर भी काम किया है। वे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के ओएसडी भी रहे हैं। प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद यूपी सरकार में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिली थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय