Sunday, April 27, 2025

देवबंद में जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार, दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल

देवबंद (सहारनपुर)। जमीनी रंजिश के चलते बन्हेड़ा खास गांव में दो पक्षों में लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिसमें दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एक गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, मीशो पर गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट्स की बिक्री पर विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार बन्हेड़ा खास गांव निवासी आस मोहम्मद और शकूर पक्ष में पिछले काफी समय से कूड़ा डालने की जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों पक्ष ही उक्त भूमि को अपनी बताते हैं। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। संघर्ष में एक पक्ष के शकूर, इकराम, इसरार, महिला हफीजन, आसिफ और नसरीन घायल हो गए।

[irp cats=”24”]

सलमान को फिर धमकी, लॉरेंस का सहयोगी बता कर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

जबकि दूसरे पक्ष के आस मोहम्मद, जीशान व हाफिज हसन घायल हो गए। संघर्ष की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर घायल इसरार को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अल्मोड़ा बस हादसे में अब तक 20 शव खाई से निकाले गए, संख्या बढ़ने की आशंका

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। भूमि को लेकर विवाद है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय