Thursday, May 15, 2025

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन लेवल कम होने से मरीजों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती 12 टीबी मरीजों का आक्सीजन लेवल कम होने से हालत बिगड़ गई। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों को नया इंजेक्शन दिया गया था।

जिला अस्पताल में भर्ती 12 टीबी मरीजों का आक्सीजन लेवल कम होने से हालत बिगड़ गई। तीमारदारों ने मरीज की बिगड़ी हालत को देखते हंगामा किया। 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया, जिसके बाद मरीजों की हालत में सुधार हुआ।

मरीजों के तीमारदारों ने बताया टीबी वार्ड में रात में मरीजों को कोई इंजेक्शन दिया गया था। उस इंजेक्शन को लगाने के बाद ही मरीजों की हालत बिगड़ी है। मरीजों की सांसें फूलने लगीं। नौ मरीज़ टीबी वार्ड में और तीन मरीज़ अभी इमरजेंसी में भर्ती हैं।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों को नया इंजेक्शन दिया गया था। शायद उसके कारण ऐसा हुआ, लेकिन सभी मरीजों की हालत पर काबू पाया जा चुका है। सब ठीक हैं। मरीजों ने बताया कि इंजेक्शन लगा था। इसके बाद तबीयत बिगड़ गई थी। अब ठीक हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय