Saturday, May 10, 2025

सौंराखाल-घेंघड़खाल मोटर मार्ग पर इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पिता-पुत्र की मौत

रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा-सौंराखाल-घेंघड़खाल मोटर मार्ग पर घेंघड़खाल के समीप एक इको वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं, वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है।

बुधवार शाम लगभग 5 बजे घेंघड़ गांव निवासी राम सिंह बिष्ट (45) पुत्र शेर सिंह बिष्ट अपने 16 वर्षीय पुत्र अमन बिष्ट के साथ अपने इको वाहन से सौंराखाल से घेंघड़खाल की तरफ जा रहा था। घेंघड़ गांव से कुछ पहले वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस, आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे और शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एम्बुलेंस से शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय हर्ष लाल पुत्र सदरु लाल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया था, जिससे वह सीधे गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि राजस्व पुलिस द्वारा मौके पर शवों का पंचनामा किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय