Saturday, May 18, 2024

हरियाणा में MLA गोपाल कांडा पर ED की रेड, घर-ऑफिस खंगाला जा रहा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

हरियाणा। हरियाणा में MLA गोपाल कांडा पर ED की रेड हुई है। जहा ED की टीमें उनके गुरुग्राम स्थित घर और एयरलाइंस कंपनी MDLR ऑफिस पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच उनके यहां डॉक्यूमेंट खंगाले जा रहे हैं। गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया हैं। ऐर वे सिरसा से विधायक हैं। उनके भाई गोविंद कांडा भाजपा में हैं। 1ृ दिन पहले ही कांडा बहुचर्चित गीतिका एयरहोस्टेस सुसाइड केस से बरी हुए थे।

दरअसल,हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री व विधायक गोपाल कांडा करोड़पति हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में दाखिल एफिडेविट के मुताबिक कांडा के पास करीब 70 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। सिरसा में करीब ढाई एकड़ में उन्होंने अपना महल बनवा रखा है जिसके अंदर हेलिकॉप्टर उतरने तक की सुविधा उपलब्ध है। इस महल की कीमत करोड़ों में है। गोपाल कांडा के पिता मुरलीधर कांडा की पृष्ठभूमि RSS की थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें कि चौटाला सरकार के दौरान ही कांडा ने सिरसा जिले में तैनात रहे एक IAS अफसर से हाथ मिलाया। उसी समय सिरसा में तैनात रहा वह आईएएस अफसर भी गुरुग्राम में हुडा (अब HSVP) का प्रशासक लग गया। उससे दोस्ती का फायदा उठाते हुए कांडा ने गुरुग्राम में प्लाटों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी। कांडा की एयरलाइंस कंपनी में एयरहोस्टेस रही गीतिका ने दिल्ली के अशोक विहार में सुसाइड कर लिया। यह विवाद इतना उछला कि कांडा को हरियाणा के गृह राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद कांडा को 18 महीने तिहाड़ जेल में काटने पड़े।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय