Wednesday, April 16, 2025

नोएडा में मिले दो लोगों के शव, एक पेड़ से लटका मिला, दूसरे को नाले से बरामद किया गया

नोएडा। नोएडा में बुधवार को अलग-अलग जगह पर दो युवकों का शव बरामद हुआ। एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, तो दूसरे युवक का शव नाले में मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया है कि दोनों ही नशे के आदी थे। पहला मामला सेंट्रल नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र का है। यहां सुबह में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

युवक मूल रूप से लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 22 से 23 वर्ष प्रतीत हो रही थी। युवक का नाम नीरज था। यहां पर वह अपने बहनोई के यहां रह रहा था और फेस 2 की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

घरवालों ने पूछताछ में बताया कि वह रात को करीब 11:00 बजे घर से गायब हो गया था। कई जगह तलाश किया था। लेकिन नहीं मिला। वह शराब पीने का आदी था। बहुत ज्यादा शराब का सेवन किया करता था।

दूसरे मामले में नोएडा के सेक्टर 5 इलाके में नाले में एक शव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने बताया कि थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 5, राजस्थान बर्तन स्टोर के सामने नाले में किसी अज्ञात व्यक्ति के नाले में डूबने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को निकाला।

मृतक की पहचान अमित, पुत्र तुलसीराम, निवासी ग्राम करकौली, थाना पिनाहट, आगरा, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। आसपास के लोगों द्वारा बताया गया है कि मृतक नशे का आदि था।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में राह चलती महिलाओं को सम्मोहित कर जेवरातों की हेराफेरी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, दो घायल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय