Friday, May 9, 2025

मेरठ में दिव्यांग दोस्त की मदद करना पड़ा भारी, पत्नी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

मेरठ। दिव्यांग दोस्त की मदद करने पर उसकी पत्नी ने लालकुर्ती थाने में दोस्त पर छेड़छाड़ और पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुजफ्फरनगर से आए कपिल शर्मा ने बताया कि उसका दोस्त व्हीलचेयर पर है। 2009 में उसके दोस्त की शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोस्त की पत्नी की सरकारी नौकरी लग गई।

अचानक वर्ष 2014 में एक हादसे ने उसके दोस्त को व्हीलचेयर पर ला दिया। नौकरी छूट गई तो लगा पत्नी साथ देगी, लेकिन वर्ष 2018 में वह भी अपने घर लौट गई। पति पर तलाक का केस फाइल कर दिया। 20 लाख रुपये की मांग भी की।

उसका दोस्त पूरी तरह असहाय हो गया। वह मदद के लिए आगे आया और कानूनी सहायता दिलाने की कोशिश की। पत्नी खर्चा मांग रही थी जबकि पति को खुद सहारे की जरूरत थी। अब दिव्यांग की पत्नी ने उसके दोस्त पर भी छेड़छाड़ का मुकदमा लालकुर्ती थाने में दर्ज करा दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय